मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक पर बनाई सड़क एक सप्ताह में ही उखड़ गई है। पिछले सप्ताह रेलवे ने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर 24 घंटे के लिए बिजली बंबा बाईपास को बंद रखा था। इसके बाद पूरे दिन और रात सड़क बनाने का कार्य किया गया। हालांकि सड़क उखड़ जाने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, सड़क उस स्थान से ही उखड़ी है जहां ट्रैक पर सबसे अधिक कार्य किया गया था।
शहर की लाइफलाइन बन चुके बिजली बंबा बाईपास का चंद मिनटों के लिए भी बंद होना शहर के लिए परेशानी का सबब है। इस बाईपास के बंद होने के बाद शहर जाम से जूझता है। जिससे शहर के लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बाईपास से सुबह से शाम तक हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद रेलवे बाईपास को लापरवाही से बनाकर ड्यूटी पूरी कर लेता है। वहीं, बारिश के मौसम में ये सड़क पूरी तरह उखड़ जाएगी। जिससे एक बार फिर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बाईपास से 24 टायरा ट्रक भी गुजरते हैं। इसके बाद रेलवे इस मुख्य सड़क को बनाने में लापरवाही बरत रहा है। जुर्रानपुर फाटक रेलवे लाइन के ऊपर से सड़क उखड़ गई है। जिससे ट्रैक पर मोटे नुकीले पत्थर निकलने लगे हैं।