फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
परीक्षितगढ खादर क्षेत्र में गांव मीरपुर साधोनागंल में गंगा का कटान के संबंध में  ब्लाक प्रमुख व
विज्ञापन
- मीरपुर गांव से 27 परिवारों को आसिफाबाद स्कूल में शिफ्ट किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। परीक्षितगढ़ खादर क्षेत्र के नीमका ग्राम पंचायत के गांव मीरपुर साधो नांगल में गंगा द्वारा कटान तेजी से हो रहा है। अब गांव की आबादी से गंगा मात्र 150 मीटर दूर रह गई है। एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी, तहसीलदार निरंकार सिंह ने नायब तहसीलदार और लेखपाल आदि के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान आसिफाबाद स्थित स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने गंगा कटान की स्थिति को देखते हुए स्वयं ही मकान तोड़कर मलबा एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। इससे गंगा किनारे खादर क्षेत्र में बसे गांव वालों की परेशानी बढ़ती जा रही है। परीक्षितगढ़ खादर क्षेत्र में मीरपुर साधो नांगल, खरखाली, आदिलपुर आदि गांवों में पानी भर गया है। वहीं ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ ब्रह्म सिंह व गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या जानी।
विज्ञापन

सबसे अधिक खराब हालात गांव मीरपुर साधो नांगल के हैं। इस गांव की खेती की जमीन को गंगा ने कटान कर नष्ट कर दिया है। वहीं आबादी से गंगा केवल 150 मीटर दूर रह गई है। इससे गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने मकान खाली करने शुरू कर दिए हैं। गांव में जिन मकानों को कटान का अधिक खतरा है, उनको ग्रामीणों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया है, ताकि ईंट आदि को बचाया जा सके। वहीं एडीएम एफ ने ग्रामीणों को आसिफाबाद स्थित स्कूल में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा है। ब्लाक प्रमुख और गन्ना समिति चेयरमैन ने एडीएम एफ से केसीसी ऋण को माफ करने और गंगा द्वारा कटान की गई भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एडीएम एफ व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। लगभग 27 परिवारों को आसिफाबाद स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है।

परीक्षितगढ खादर क्षेत्र में गांव मीरपुर साधोनागंल में गंगा का कटान के संबंध में  ब्लाक प्रमुख व

परीक्षितगढ खादर क्षेत्र में गांव मीरपुर साधोनागंल में गंगा का कटान के संबंध में  ब्लाक प्रमुख व

परीक्षितगढ खादर क्षेत्र में गांव मीरपुर साधोनागंल में गंगा का कटान के संबंध में  ब्लाक प्रमुख व

परीक्षितगढ खादर क्षेत्र में गांव मीरपुर साधोनागंल में गंगा का कटान के संबंध में  ब्लाक प्रमुख व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें