फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगी स्नातक की संशोधित मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए संशोधित मेरिट रविवार को जारी होगी। कल से छात्र-छात्राएं कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

कैंपस और कॉलेजों में स्नातक एडमिशन प्रक्रिया सोमवार से फिर शुरू हो जाएगी। पहली मेरिट निकाले जाने के बाद विश्वविद्यालय ने एक दिन एडमिशन देकर प्रक्रिया बंद कर दी थी। सीबीएसई के छात्र-छात्राओं का डाटा गलत हो जाने की वजह से मेरिट गलत बन गई थी। विवि अधिकारियों ने बताया कि जो गलत डाटा था, उसको री-चेक किया जा चुका है। अब लिस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है। जो पहले दिन के 9000 एडमिशन हुए थे, उनमें सिर्फ 38 एडमिशन ही गलत हुए हैं, बाकी छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
जिन कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया है, वहां छात्रों को कॉलेज जाने जरूरत नहीं है। कई कॉलेजों में उनकी वेबसाइट पर जाकर पहले ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, फिर उसका प्रिंट आउट निकालकर कॉलेजों में ले जाकर एडमिशन लेना होगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं चेक कर लें कि किस कॉलेज में ऑनलाइन और किस कॉलेज में ऑफलाइन एडमिशन हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं
एडमिशन के लिए कॉलेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के अलावा विवि से अलॉट हुए कॉलेज का ऑफर लेटर, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना है। मेरिट के आधार पर ही कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें