परीक्षितगढ़। गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परीक्षाफल 80.74 व इंटरमीडिएट का 82 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में छात्र सत्यम चतुर्वेदी 86.83, हर्षित 82.33, यशिका शर्मा 81.5, इंटरमीडिएट में वंश 80 प्रतिशत, आयुषी त्यागी 79.8, अजय 78.08 अंक प्राप्त कर क्रमश: से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य परवेंद्र कुमार पाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजकीय कन्या इटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा चारुल शर्मा 89.3, माही 88.5, जिया 80.66 अलसिफा सैफी 71.5 व इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में सारिया 78.6, अल्शा 72.6, खुशरा ने 72.4 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी। श्री संस्कृत इंटर काॅलेज ऐतमादपुर में हाईस्कूल के अंशु 84.66, मयंक 80.33, हनी सिंह व सुमित ने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट कला वर्ग में पलक गोस्वामी 80, कशिश 76, प्राची देवी 71, विज्ञान वर्ग में अनामिका 82.6, पायल गुप्ता 76.2, आयुषी सिंह 73.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या बीना तेवतिया ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
मेधावियों को बधाई दी
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज का परिणाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में ताबिंदा कुरैशी ने प्रथम, अजमी ने द्वितीय तथा रमशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में मानसी ने प्रथम, सानिया ने द्वितीय तथा बुशरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल का नाम किया रोशन
फलावदा। देवी नागरी हायर सेकेंडरी स्कूल का हाईस्कूल के परीक्षाफल में मयंक कुमार ने 93.3, रिया ने 86.5, तनु ने 83.5, अक्षय ने 81.6 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। आइडियल चिल्ड्रंस एकेडमी में हाईस्कूल की छात्रा शैली ने 94.66, विशाल ने 92, साक्षी ने 90.33 अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में मिसबाउल हक ने 81.6, कनिका ने 79.16, निखिल ने 79.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।