फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएलएम इंटर कॉलेज का परीक्षाफल रहा शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल का कुल परिणाम 96.52 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का परिणाम 90.10 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। अंशिका चौधरी ने 600 में से 532 अंक (88.66) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा विदुषी ने 530 अंक (88.33) के साथ द्वितीय और सफिया ने 526 अंक (87.66) के साथ तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट परीक्षा में सिमरन ने 500 में से 420 अंक (84) प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान पाया। शगुन 413 अंक (82.60) प्राप्त कर दूसरे स्थान और सारिका ने 410 अंक (82) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें