फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर में लगाए सफाई कर्मचारी के हटने से नगर में अव्यवस्था

विज्ञापन
सरधना। सफाई कर्मियों को दूसरी जगह लगाने के कारण गंज बाजार में हुआ जलभराव। स्थानीय निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में पिछले पखवाड़े से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ऊंचापुर, भाटवाड़ा, कुम्हारान, रामतलैय्या, मंडी चमारान, घोसियान, बूढ़ा बाबू, गंज बाजार और तहसील रोड सहित कई मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगे हैं। जाम हुई नालियों के कारण गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इस बीच रविवार को नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर उनकी दो ऑडियो क्लिप वायरल हुईं। इनमें वह वरिष्ठ लिपिक को साफ निर्देश देती और हिदायत देतीं सुनाई दे रही हैं। ईओ ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए पालिका के लगभग 170 कर्मचारियों को लगाया गया है लेकिन सफाई व्यवस्था और सर्वे दोनों ही सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने लिपिक से कहा कि निजी व्यवस्था कर अतिरिक्त कर्मचारियों को सर्वे कार्य में लगाया जाए और व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक के दौरान एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पानी, बिजली और सफाई से जुड़े कर्मियों को एसआईआर में न लगाया जाए लेकिन मुख्य सफाई कर्मचारियों के हटने से नगर में अव्यवस्था फैल गई। नगरवासियों का कहना है कि एसआईआर सर्वे महत्वपूर्ण है लेकिन इसके चलते नगर को गंदगी के हवाले करना सही नहीं। उन्होंने प्रशासन से वैकल्पिक सफाई टीम लगाने और व्यवस्था तुरंत सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें