फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दादरी प्रकरण में जेल में बंद बाकी 11 आरोपी भी हुए रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दादरी पंचायत प्रकरण में जेल में बंद आजाद समाज पार्टी के महासचिव रविंद्र भाटी समेत 11 आरोपियों को सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने जेल के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस के साथ आरएएफ भी मौजूद रही। पुलिस ने कई जगह बैरीकेडिंग कर वाहनों को रोकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को गुर्जर समाज के लोगों व आसपा के नेताओं के एकत्र होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शाम के बजाय दिन में ही एक-एक कर गुर्जर नेताओं को निजी कार से जेल से बाहर निकाल दिया।
दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में 21 सितंबर को सम्राट मिहिर भोज बोर्ड को लेकर गुर्जर समाज कुछ लोगों ने पंचायत बुलाई थी। बिना अनुमति के पुलिस ने पंचायत नहीं होने दी और लोगों को गांव से बाहर ही रोक लिया। इसी दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा और आसपा नेता रविंद्र भाटी समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुर्जर नेताओं को जेल भेजने के बाद से गुर्जर समाज में आक्रोश फैला हुआ था। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अतुल प्रधान, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर, सांसद चंदन चौहान, आसपा सांसद चंद्रशेखर समेत कई नेताओं ने जेल में बंद 22 लोगों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार 26 सितंबर को कोर्ट से सभी 22 लोगों को जमानत मिल गई थी। इनमें से 11 आरोपियों को शुक्रवार को ही छोड़ दिया गया था। पत्रावली पूरी नहीं होने पर रविंद्र भाटी समेत 11 आरोपी जेल में बंद थे। जमानत के कागजात पूरे होने पर सोमवार को इन सभी 11 आरोपियों को जेल से छोड़ दिया गया। गुर्जर समाज के लोग व आसपा पार्टी के नेता सुबह से ही जेल क्षेत्र के पास जमा होने शुरू हो गए थे। पुलिस ने जिला जेल से लेकर जेल चुंगी व ऊर्जा भवन तक भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने रविंद्र भाटी समेत सभी आरोपियों को एक-एक कर अलग-अलग कारों से अन्य स्थानों पर छोड़ा दिया।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जमानत मिलने पर दादरी प्रकरण के सभी 22 आरोपी जेल से बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें