फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या के आरोपी के परिजन बना रहे समझौते का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव पूठी में ड्रोन को लेकर पहरा दे रहे किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी के परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इकलौते भाई की मौत से परिवार पर आसमान टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को गांव के ही श्मशान पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एक माह से क्षेत्र के गांवों में आसमान में ड्रोन का खौफ नजर आ रहा है। ग्रामीण व युवा टोली बनाकर रात में पहरा दे रहे हैं। गांव पूठी में निवासी 16 वर्षीय रोहित की गांव के ही मयंक से पांच दिन पूर्व किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर मयंक, रोहित से रंजिश रखने लगा था और उसकी हत्या करने की फिराक में लगा था। वह दो दिन से अपनी अंटी में तमंचा लगाकर घूम रहा था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पा रहा था।
दो दिन पूर्व ड्रोन को लेकर पुराना मुख्य बाजार टिल्लू की चक्की के समीप गांव के युवकों के साथ रोहित भी पहरा दे रहा था। इस बात का पता चलने पर मयंक तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और उनके साथ ही पहरा देने लगा। मौका पाकर मयंक ने रोहित की कमर में तमंचे से गोली मार दी। अपना बचाव करते हुए आरोपी ने ड्रोन को लेकर पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया। पहरे दे रहे अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने मयंक द्वारा गोली चलाए जाने की बात कही। पुलिस मयंक को बुधवार को कोर्ट मे पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। मृतक रोहित दो बहनों का इकलौता भाई और घर का चिराग था। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जिससे परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पहरेदारी कर अन्य युवकों के भी बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें