फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसका रिश्ता लेकर पहुंचे, उसका पहुंचा शव  

Mon, 05 Sep 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
युवक प्रथम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को लड़की पक्ष के लोग जिस युवक का रिश्ता लेकर पहुंचे थे। उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।  परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर निवासी अशोक दत्त शर्मा एमडीए में अधिकारी हैं। उनका बेटा प्रथम भारद्वाज (24) नोएडा में फिलिप्स कंपनी में जॉब करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात वह रुड़की के समीप मंगलौर से बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले कागजों के आधार पर मंगलौर पुलिस ने परतापुर थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन परतापुर पुलिस ने बताये गये नाम पते की अनदेखी कर दी। 

बाद में परिजनों ने काफी तलाश की तो मौत की जानकारी मिली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रविवार को ही युवक का रिश्ता लेकर लड़की पक्ष के लोग भी घर पर आये हुए थे। जैसे ही उन्हें भी युवक की मौत की जानकारी मिली तो होश उड़ गये। युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। प्रथम भारद्वाज की एक बहन और एक छोटा भाई है। परिजनों ने परतापुर पुलिस पर सूचना मिलने के बाद भी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए काफी आक्रोश जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें