फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की मांग पूरी नहीं होने पर पर टूटा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने सरधना थाने में दी तहरीर, जांच शुरू
विज्ञापन

मीरापुर निवासी युवक के साथ की छह दिसंबर को थी सगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ) सगाई में कार की मांग और मेहमानों की मिलाई को लेकर उठे विवाद के बाद मीरापुर निवासी युवक ने दो दिन बाद ही शादी से इन्कार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। अचानक रिश्ता टूटने से सदमे में आए लड़की पक्ष के लोग सोमवार को सरधना थाने पहुंचे और युवक पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता मीरापुर मुजफ्फरनगर में तय हुआ था। छह दिसंबर को सगाई कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ था। आरोप है कि सगाई के बाद लड़का पक्ष ने कॉल कर मेहमानों की कम मिलाई करने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। इसी दौरान लड़का पक्ष ने शादी में पंच कार की मांग कर दी और स्पष्ट कर दिया कि यदि उन्हें कार नहीं मिली तो वह बरात लेकर नहीं आएंगे। लड़की पक्ष ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई मगर कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। रिश्ता टूटने से आहत लड़की पक्ष के लोग सोमवार को थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें