फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनपद में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए रजिस्ट्री विभाग ने तैयार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन साल से रजिस्ट्री विभाग सर्किल रेट बढ़ाने का डीएम को भेजते हैं प्रस्ताव
विज्ञापन

- सर्किल रेट से 4-5 गुना ज्यादा कीमत पर जमीनों की हो रही है खरीद-फरोख्त

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जनपद में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए रजिस्ट्री विभाग के छह उपनिबंधकों ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। तीन साल से लगातार सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिले में चल रहे विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण का हवाला देकर सर्किट रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। जबकि सर्किल रेट से 4-5 गुना ज्यादा कीमत पर जमीनों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
जनपद में सड़कों का जाल फैल रहा है, जिसके चलते कई जगह पर जमीन की कीमत आसमान छू रही हैं। सर्किल रेट के बराबर स्टांप लगाकर बाकी अन्य रकम का जिक्र लिखापढ़ी में नहीं किया जाता। जिससे सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। तीन साल से एक रुपया भी सर्किल रेट पर नहीं बढ़ाया गया। पांच हजार के स्टांप पर गिफ्ट-डीड रजिस्ट्री होने से राजस्व का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते रजिस्ट्री विभाग ने फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की फाइल तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से ज्यादा देहात में सर्किल रेट बढ़ने की उम्मीद
देहात में अवैध कॉलोनी बनने का चलन चल रहा है। शहर के बाहरी इलाके में जमीनों की कीमत में कई गुना इजाफा हुआ है। मानना है कि देहात में जमीनों के रेट ज्यादा हैं। गंगानगर डिफेंस कॉलोनी, शास्त्रीनगर, आबूलेन में एक लाख से ऊपर सर्किल रेट हैं। रजिस्ट्री विभाग ने देहात के अलावा शहर में भी कई जगहों पर सर्किल रेट बढ़ाने की बात कही है। उम्मीद है कि अबकी सर्किल रेट बढ़ाए जा सकते हैं। हालांकि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा, मेरठ-पौड़ी मार्ग सहित कई जगहों पर सड़कों पर विकास कार्य चल रहे हैं। जहां पर अधिग्रहण का काम भी चल रहा है।
जिलाधिकारी वीके सिंह का कहना है कि अभी रजिस्ट्रारों से सत्यापन कराया जा रहा है। नए सर्किल रेट तय करने को लेकर मंथन के बाद फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें