फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी से किया मना तो पहुंचा दिया हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन बच्चों को छोड़कर तीन साल से प्रेमी के साथ रह रही थी विवाहिता
विज्ञापन

- थाने में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। फलावदा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्रेमी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साई महिला ने पुलिस से शिकायत कर प्रेमी को हवालात में बंद करा दिया। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वहीं खबर लिखे जाने तक महिला थाने में ही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन साल पहले कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक को अपने भाई की शादीशुदा साली से प्रेम हो गया। दोनों फोन पर काफी देर तक बात करने लगे। जब महिला के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साथ ही युवक के परिजनों से भी शिकायत की। युवक के परिजनों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही नहीं माने। इसके बाद महिला मौका देखकर अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ कस्बे में आकर दूसरे मकान में रहने लगी। महिला ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो वह बार कुछ दिन बाद करने की बात कहता रहा। ऐसे ही तीन साल बीत गए। मंगलवार को महिला प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने की जिद पर अड़ गई तो प्र्रेमी ने मना कर दिया। इस पर गुस्साई महिला ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हवालात में बंद कर दिया। साथ ही महिला को अपने परिजनों के साथ रहने को कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। महिला प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

देर रात युवक को छोड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नशे में था। महिला भी उसे साथ ले जाने के लिए कहने लगी। इसके बाद आरोपी युवक को महिला लेकर अपने साथ चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें