फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को घर में खींचकर बलात्कार, पीड़िता ने बयां किया दर्द

Mon, 18 Sep 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
मेरठ जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र में बीबीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने छात्रा को घर में घसीटकर दुराचार किया। देर रात थाने पहुंचे युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

एसओ टीपी नगर ब्रजेश कुमार के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती और उसके परिजन देर रात थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीबीए कर रही है। मोहल्ले का एक युवक उस पर गलत नजर रखे था। रविवार दोपहर वह किसी काम से जा रही थी। उनके ही मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर अपने घर में खींच लिया। उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबा लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उससे छूटकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। एसओ ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें