फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाम पांच से आठ बजे तक रही रजिस्ट्री करने वालों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रजिस्ट्री विभाग में छुट्टी वाले दिन रविवार को भी कार्यालय खुलने और समय में हुए बदलाव का असर पहले दिन सोमवार को देखने को मिला। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक रजिस्ट्री करने वालों की लंबी लाइन थी। रजिस्ट्री कराने आए लोगों ने बताया कि किसान दोपहर तक खेत पर काम करते हैं और शाम वाला समय उनके लिए ठीक रहता है। समय बदलने के पहले दिन एक ही कार्यालय पर 100 से अधिक रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन

उप निबंधक द्वितीय सदर कार्यालय खुलने का समय दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक हुआ है। रविवार को भी सभी छह रजिस्ट्री कार्यालय खुले थे जहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बैनामे हुए। सोमवार को सदर प्रथम, तृतीय और चतुर्थ उप निबंधक कार्यालय पर अमूमन 50 रजिस्ट्री हुई जबकि उप निबंधक द्वितीय सदर में दोपहर एक बजे खुलने के बाद 100 से ज्यादा रजिस्ट्री करने का रिकॉर्ड बनाया।
रजिस्ट्री करने आए इंचौली निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह किसान हैं और दोपहर तक खेत पर काम करते हैं। फिलहाल खेतों पर गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। उनको शाम के समय ही रजिस्ट्री करने का समय ठीक रहता है।
विज्ञापन

परतापुर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह किसान हैं और उनको दोपहर के बाद ही समय मिलता है। शास्त्रीनगर निवासी अभिजीत गर्ग का कहना कि वह एक कंपनी में जॉब करते हैं और दोपहर तक कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। शाम को आसानी से समय मिल जाता है। शाम को रजिस्ट्री खुलने से रजिस्ट्री करने आए लोग, बिल्डर राहत मिलना बता रहे थे।
उप निबंधक द्वितीय सदर बोबिल कुमार ने बताया कि सोमवार को रात आठ तक रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पहले ही दिन में 100 से अधिक रजिस्ट्री हुई है। एआईजी स्टांप शर्मा नवीन कुमार एस ने बताया कि रविवार को भी रजिस्ट्री कराने के लिए लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें