फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई होने तक जारी रहेगा धरना : भाकियू

Tue, 11 Nov 2025 09:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में भाकियू इंडिया का अनिश्चितकालीन धरना जारी, कढ़ाई चढ़ाई
विज्ञापन

तहसील अधिकारियों को जमीन पर बैठाया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पांचली खुर्द ग्राम सभा की लगभग 150 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सदर तहसील में भाकियू इंडिया का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों की ओर से सदर तहसील परिसर में ही कढ़ाई चढ़ाकर खाना बनाया गया। तहसील अधिकारियों को धरना स्थल पर ही जमीन पर बैठा लिया और नाराजगी जताई।
भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कार्रवाई नहीं होती जब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. बबली गुर्जर भी अपने साथियों सहित समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे। तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार धरने पर पहुंचे, लेकिन इनके पास न तो जांच रिपोर्ट की कॉपी थी और न ही उस संबंध में कोई जानकारी।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब जांच समिति के सारे अधिकारी इसी तहसील के थे तो उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी ना होना चिंताजनक है। उन्होंने आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल, संगठन मंत्री अनिल प्रधान आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष दीपक राणा ने कहा कि संगठन बहुत मजबूत तरीके से इस मुहिम को और आगे लेकर जाएगा। किसी भी तरीके के परेशानी झेलते हुए भी जोश खरोश के साथ लंबा धरना प्रदर्शन जारी रखेगा। उसकी रणनीति तैयार की जा रही है। मोहित बैसला, राहुल गुर्जर, हिमांशु सिद्धार्थ, सचिन गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें