फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह के साथ मनाया संस्थापक दिवस

Tue, 11 Nov 2025 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह अवसर विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार गुप्ता के जन्मदिन को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हवन से हुई, जिसमें पूरे विद्यालय परिवार ने भाग लिया। हवन में सभी के कल्याण और उन्नति की कामना की गई। कक्षा 10 और 12 के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि अकादमिक डायरेक्टर गीतिका गुप्ता, रेनू गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता और निदेशक संजय गुप्ता रहे। अतिथियों ने संस्थापक की शिक्षा में संस्कार, अनुशासन और मूल्यों की प्रेरणा को सराहा। इस मौके पर मेधावी छात्रों को राजेश्वर व रेनू गुप्ता प्रायोजित छात्रवृत्ति दी गई। उत्कृष्ट उपस्थिति वाले छात्रों को भी सम्मानित किया, जिससे नियमितता को प्रोत्साहन मिला। अंत में डायरेक्टर गीतिका गुप्ता व आशीष गुप्ता ने संस्थापक के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें