फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे दिन भी नंगलामल मिल पर धरना जारी

विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन के पदा​धिकारियो द्वारा नंगलामल मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए। स्त्रोत:
विज्ञापन
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन के युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर के नेतृत्व में दूसरे दिन रविवार को भी नंगलामल मिल पर धरना जारी रहा। सैकडों किसानों ने नारेबाजी का प्रदर्शन किया परंतु मिलकर कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव और युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर के नेतृत्व में रविवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता धरना जारी रहेगा। धरने पर आसपास के गांवों से अनेक किसान पहुंच रहे हैं। खाना बनाने की कढ़ाई पास में ही चल रही है।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है वह यहीं डटे रहेंगे। दीपावली भी चाहे उन्हें मिल के गेट पर हजारों किसानों के साथ मनाएंगे। किसानों का हित सर्वोपरि है। किसान के पैसे से ही वेतन लेकर अधिकारी कुर्सी पर बैठे हैं। किसान दरी बिछाकर मिल के गेट पर जमीन पर बैठा है। इस दौरान सैकड़ों किसानों ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें