फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपावली समारोह में रही गरबा की धूम

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गढ़ रोड स्थित ब्रॉडवे इन होटल में हरिश्चंद्रवंशीय महिला मंडल का दिवाली मिलन समार
विज्ञापन
मेरठ। हरिश्चंद्र वंशीय महिला मंडल ने रविवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होटल ब्रॉडवे इन में आयोजित किया। कार्यक्रम की थीम गुजराती स्टाइल रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की संरक्षिकाओं निगम, उपमा, मधु रस्तोगी और रजनी द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया। मंडल की अध्यक्ष मधु रस्तोगी ने स्वागत कविता के जरिए किया। अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सर्वप्रथम वंशिका रस्तोगी ने मां लक्ष्मी की स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही सुजाता रस्तोगी ने सभी को तंबोला खिलाया। सभी विजयी महिलाओं को उपहार दिए। कार्यक्रम का मुख्य गुजरात का गरबा रहा। सामूहिक गरबा नृत्य सभी सदस्यों के द्वारा किया गया। जिसमें रूबी, रुचि, मधु, मिली, पूनम, बबीता, सुजाता, कुमुद, ऋृतु, प्राची, अनु, रूपा, दीप्ति, शिल्पी और वंशिका ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु रस्तोगी ने की। मंच का संचालन रूबी रस्तोगी और मंच की सज्जा सुजाता द्वारा की गई। कार्यक्रम में निकिता, बरखा, नीता दुबलिश, अशोक और राजू रस्तोगी रसराज का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें