डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर :
छह मार्च को सुनी जाएगी ग्रामीणों की समस्या
मेरठ। पश्चिम बंगाल से वाया मेरठ, लुधियाना तक जाने वाले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से प्रभावित जिलों में समस्याओं के निस्तारण के लिए सरधना और सदर तहसील के गांवों में छह मार्च को शिविर लगाए जाएंगे।
सरधना तहसील में पोहल्ली और सदर तहसील के छज्जूपुर गांव में सुबह 10 बजे से प्रतिकर वितरण संबंधी अन्य समस्याओं को सुना जाएगा। एलएंडटी और डीएफसीसी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि डॉ. रमन चौधरी ने बताया कि शिविर में समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में प्रोजेक्ट होने के कारण किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रोजेक्ट के साथ-साथ जनता को भी संतुष्ट किया जा रहा है।