फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों के नीचे से गुजरेगी रैपिड रेल सुनकर चौंक गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैसे होगी खोदाई और कैसे बनेगी टनल, अब इसकी जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने शहरवासियों को जानकारी देने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पहला कार्यक्रम ब्रह्मपुरी इलाके में किया गया। इसमें व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के साथ सवाल-जवाब किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 60 लोग मौजूद रहे। अब बेगमपुल क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संवाद होगा। बेगमपुल पर सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन

शहर में रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। तहसील और बेगमपुल पर बैरिकेडिंग कर पूरा कवर किया जा रहा है। इन बैरिकेडिंग को देखते हुए निवासियों में काफी उत्सुकता है। इसी को देखते हुए नागरिकों से सीधा संवाद बनाने और प्रोजेक्ट से जुड़ी किसी भी प्रकार की शंका या उत्सुकता को दूर करने के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। पहले कार्यक्रम में जनता को ब्रह्मपुरी में बनाए जाने वाले एलीवेटेड स्टेशन से जुड़ी सभी जानकारियां दी गईं और उनके सुझाव भी लिए गए।
स्थानीय निवासियों ने सुझाव में कहा कि आप भले ही दिन-रात कार्य करते रहिए, लेकिन व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई दिक्क्त न आए। इस पर एनसीआरटीसी प्रतिनिधियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। किस तरह से रात के समय टनल की खोदाई के लिए मिट्टी निकाली जाएगी और कहां भेजी जाएगी। खोदाई करते समय मकान, दुकान में क्या असर पड़ेगा, इसकी भी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि जिस-जिस के मकान इस दायरे में आएंगे उनकी तकनीक के साथ जांच होगी। इसके बाद ही जमीन के नीचे टनल की खोदाई की जाएगी। इस बात को सुनकर स्थानीय निवासी भी हतप्रभ रह गए। स्थानीय निवासियों का कहना था कि समय-समय पर आप हमें अपडेट करते रहिएगा। एनसीआरटीसी इससे पहले गाजियाबाद और मोदीनगर में भी जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें