फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को सेवादार के पद से हटाया, मंदिर की दीवार पर लिखवाया पुराना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला थाने के मंदिर का नाम बदलकर ट्रस्ट बनाने के मामले में पुलिस ने मंदिर के पुजारी को हटाकर दूसरे पुजारी को जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, दीवार पर मंदिर का पुराना नाम लिखवा दिया है।
विज्ञापन

सात साल पहले पुजारी दिगंबर की मौत के बाद उसके सहायक ने दौराला थाने के थानेश्वर महादेव मंदिर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। निवर्तमान थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने मंदिर की 30 मार्च तक समिति बनाने, चार पुलिसकर्मियों को समिति में शामिल करने, थानाध्यक्ष को अध्यक्ष बनाने के लिए बैठक में पुजारी को निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होते ही पुजारी ने थाने का नाम बदलकर शिव शक्ति सेवार्थ ट्रस्ट रखकर ट्रस्ट का पंजीकरण करा लिया था और खुद अध्यक्ष बन गया। ट्रस्ट में किसी भी पुलिसकर्मी को शामिल नहीं किया गया था। लोगों ने शिकायत की तो पोल खुली।
शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पुलिस ने पुजारी को हटाकर उससे मंदिर की चाबी ले ली और दूसरे पुजारी को जिम्मेदारी दे दी। साथ ही पेंटर को बुलाकर मंदिर का नया नाम हटवाकर पुराना नाम लिखवा दिया। दीवार पर यह थाने की संपत्ति है और मंदिर सभी भक्तों के लिए खुला है लिखवाया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह का कहना है कि पुजारी से कागज मंगाए गए थे। नया नाम लिखा था। कागजों में थाने का कोई जिक्र नहीं था। पुजारी को हटा दिया गया है और मंदिर का पुराना नाम लिखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें