फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने सीओ से की नशेडियों की शिकायत

विज्ञापन
सीओ किठौर से ​शिकायत करने पहुंचा पुजारी। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव मेघराजपुर में स्थित मंदिर के पुजारी को कुछ नशेड़ी परेशान कर रहे हैं। भजन-कीर्तन भी नहीं करने दे रहे हैं। इस संबंध में पुजारी ने सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुजारी रविदास ने सीओ किठौर से शिकायत में आरोप लगाया कि वह गांव में असामाजिक तत्वों से परेशान है। आरोपी उसे मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन भी नहीं करने देते हैं। मंदिर प्रांगण में शराब, भांग, गांजा आदि का नशा करते हैं। उन्होंने मुंडाली पुलिस से शिकायत की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुजारी ने बताया कि वह मूलरूप से गांव लडपुरा के रहने वाले हैं और सन्यासी का जीवन जी रहे हैं। इसके लिए उन्होंने घर-परिवार सब त्याग दिया। वर्तमान में मेघराजपुर मंदिर में रहकर मंदिर की देखभाल, भजन-कीर्तिन व पूजा-अर्चना करते हैं। जब वह भांग व शराब आदि पीने का विरोध करते हैं तो आरोपी गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुजारी की शिकायत पर सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुंडाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें