फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को तलाक देकर घर से निकाला, दहेज में मांगी सेंट्रो कार

Thu, 24 Aug 2017 10:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पत्नी को तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने एक निर्णय में तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया। लेकिन फैसला आने के कुछ ही घंटों बाद सरधना में एक और महिला तीन तलाक की शिकार हो गई। मोहल्ला कमरानवबान निवासी युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी को पीटने के बाद तलाक दे दिया। मारपीट के कारण महिला का गर्भपात भी हो गया। पीड़िता बुधवार को मायके वालों के साथ थाने पहुंची। उसने आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मोहल्ला कमरानवाबान निवासी अरशीनिदा पुत्री साबरीन का निकाह छह साल पहले मोहल्ले के सिराज खां पुत्र रियाज खां से हुआ था। अरशीनिदा का आरोप है कि दो बेटे और एक बेटी होने के बाद भी ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। मायके वालों ने तीन बार उन्हें 50-50 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी ससुराली एक सेंट्रो कार और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 22 अगस्त को उसके साथ मारपीट की। गले में फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। इस कारण उसके गर्भ में पल रहे चार माह के बच्चे का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

मायके पक्ष को दी जानकारी

पीड़ित पत्नी अरशीनिदा
अरशीनिदा का कहना है कि उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वाले ससुराल पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। परिजनों के सामने ही पति सिराज खां ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोल दिया। मायके वालों ने पति को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। मामले में अरशीनिदा ने बुधवार को थाने में पति सिराज खां, ससुर रियाज खां, सास मोइना, ननद जीनत, दरक्षा, रिजवाना व चचिया ससुर सलीम के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

युवती के साथ अभद्रता का आरोप
कस्बा निवासी युवती की बहन की ससुराल दौराला क्षेत्र के गांव में है। बताया गया कि कुछ दिन पहले उसका भी रिश्ता उसी गांव निवासी युवक के साथ तय हो गया। युवती कई दिनों से अपनी बहन के घर आई हुई थी। युवती के अनुसार युवक ने उससे फोन पर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। साथ ही युवती ने अभद्रता का भी आरोप लगाया। युवती ने थाने में तहरीर दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें