फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गुल रही सुपर स्पेश्यलिटी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर गुल रही सुपर स्पेशलिटी की बिजली
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार को गुल रही। देर रात तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी। गनीमत है अभी अस्पताल संचालित नहीं किया जा रहा है। सिर्फ दिन में ओपीडी की जाती है, अगर यहां मरीज भर्ती होते और यह स्थिति होती तो हाहाकार मच गया होता।
फाल्ट केकारण सुबह अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसे ठीक करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई गई, नतीजतन रात तक बिजली सही नहीं की गई। हालांकि मेडिकल के जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि इसे ठीक करने की कोशिश की गई, मगर नाकाम रहे। इस संबंध में प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान का कहना है कि सुपर स्पेशलिटी के अंदर इंटरनल फाल्ट है, जो कोडिंग सिस्टम से काम करता है। बिल्डिंग का निर्माण करने वाली संस्था से संपर्क कर ठीक कराया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने तीन दिन तक अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड़चने हैं कि खत्म नहीं हो रही
बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। निर्माण की अवधि 13 से 24 महीने के बीच रखी गई थी। लेकिन यह करीब तीन साल बाद हैंडओवर की गई। पहले सुपर स्पेशलिटी विंग को फरवरी 2019 में शुरू करने की योजना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था, लेकिन कई कमियां रहने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका। इसे लेकर केंद्र और यूपी सरकार की काफी किरकिरी भी हुई। इसके बाद से हर माह की 20 से 25 तारीख के बीच इसके उद्घाटन किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन मामला अटक जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें