फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस युवक व युवती की कर रही थी तलाश, दोनों ने कर लिया निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
-युवती बोली मैं बालिग हूं, पुलिस मेरे ससुराल वालों न करे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस युवती की गुमशुदगी और अपहरण के आरोप में युवक की तलाश कर रही थी। मगर बुधवार को मामले में नया मोड़ आ गया। युवक और युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों ने निकाह करने का दावा किया। वीडियो में युवती खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है। साथ ही उसने पुलिस और अपने परिजनों से ससुराल पक्ष को परेशान न करने की अपील की है।

समर गार्डन निवासी एक महिला ने कुछ दिन पूर्व थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो सामने आया। वीडियो में युवक और युवती साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। युवती कह रही है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ निकाह किया है। उसने यह भी कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है और वह अपनी इच्छा से युवक के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने अपने परिजनों से भी अपील की कि वे उसके ससुराल वालों को परेशान न करें। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि युवती को बरामद कर उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही उसकी उम्र से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की जाएगी। यदि युवती वास्तव में बालिग पाई जाती है और वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है, तो उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें