फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चे की पहचान के लिए पुलिस ने बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर फोटो किए चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत मासूम की पहचान के लिए पुलिस का दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड से संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में नाले में मिले डेढ़ वर्षीय मासूम की पहचान के लिए पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर बच्चे की तस्वीरें भी चस्पा की हैं। पांच पुलिस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रही हैं। पहचान न होने पर बृहस्पतिवार को बच्चे का लावारिस में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि सोमवार सुबह पंचशील कॉलोनी के पास नाले में बच्चे का शव मिला था। एक युवक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि बच्चे की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें