बी-परीक्षितगढ़ के रामनगर में विजयधामा के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करती पुलिस। (परीक्षितगढ़)
- फोटो : PARIKESHGARH
हत्यारोपी विजय धाम के गांव में मुनादी, कुर्की का नोटिस चस्पा
परीक्षितगढ़। थाना पुलिस ने हत्यारोपी विजय धामा के घर पहुंच कर सार्वजनिक स्थान व गांव में मुनादी कराते हुए कुर्की नोटिस चस्पा किया। घटना के 21 दिन बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारे विजय धामा को कोई सुराग नहीं लगा सकी।
जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा ने बली गांव में कालूराम प्रधान के पुत्र अनित गुर्जर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है और आधा दर्जन पुलिस टीम हत्यारोपी विजय धामा को तलाशने में जुटी है। किंतु 21 दिन बाद भी पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को थानाध्यक्ष कैलाशचंद गौतम व एसएसआई नरेन्द्र कसाना, एसआई मांगेराम तोमर ने विजय धामा के गांव में मुनादी कराई। प्राथमिक विद्यालय में सार्वजनिक सूचना नोटिस जारी किया। इसके बाद आरोपी विजय धामा के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया।
रिश्तेदार भी हैं फरार
पुलिस टीम विजय धामा के तलाश में लगी है। लेकिन विजय धामा के दूर-दूर तक के रिश्तेदार घरों से फरार है। पुलिस उसके दोस्तों की भी तलाश कर रही है। लेकिन कोई भी हाथ नहीं लग सका है। पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे चुकी है पर वह फरार मिलता है।