फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन चोर, बाइक समेत तीन वाहन बरामद, पुलिस ने ऐसी की कार्रवाई

Mon, 28 Jun 2021 05:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बाइक समेत तीन वाहन बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
मेरठ में चोरी वाहन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह के मुताबिक, थाना नौचंदी पुलिस ने एल ब्लाक पुलिस चौकी के पास मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तीन चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये वाहन हुए बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास से एक काले रंग की हीरो सुपर स्पलेंडर बाइक, एक स्कूटर व एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि बरामद वाहन थाना लिसाड़ीगेट व कोतवाली मेरठ क्षेत्र से चोरी किए गए थे। चोरी के वाहनों के संबंध में संबंधित थानों में मामला दर्ज है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
बताया गया कि जुनैद पुत्र मौहम्मद चांद निवासी श्यामनगर लिसाडीगेट, नवेद पुत्र फरीद अहमद निवासी सराय वहलीम कोतवाली और इमरान पुत्र मौ. लियाकत निवासी गली नंबर-4 फूल वाली गली शकूर नगर लिसाड़ीगेट को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें