8ए - थाने में एडीएम प्रशासन 5 जुलाई के बंद के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
मवाना में आज हर स्थान पर रहेगी फोर्स तैनात
मवाना। जुलूस से सबक लेते हुए प्रशासन ने पहले ही बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
मेरठ व मवाना में निकाले गए जुलूस के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। वहीं व्हाट्स एप व फेसबुक पर 5 जुलाई को बंद का आह्वान किया गया है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। मवाना में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए मुख्य जगहों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहेगा। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एक बटालियन आरआरएफ, आसपास के थानों की पुलिस फोर्स सहित तहसीलदार की तैनाती रहेगी। बताया कि किसी ने जबरन दुकान बंद कराने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।