फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू खत्म: बाजार खुले तो पुलिस ने काटे चालान, व्यापारियों ने किया जमकर विरोध

Tue, 08 Jun 2021 12:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना कर्फ्यू हटने की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने दुकानें खोल दीं। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों के चालान काटे। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
बाजार खुलने की मांग करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक के बाद प्रदेश के सभी बाजार खोलने का निर्णय लिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मेरठ के बाजार भी मंगलवार सुबह खुलने शुरू हो गए। उधर, बाजार खुलते ही पुलिस ने व्यापारियों के चालान काटे। इसके बाद व्यापारी अपनी समास्याओं को लेकर कमिश्नर के पास पहुंचे और चालान काटे जाने का विरोध किया।

विज्ञापन


व्यापारियों ने तर्क दिया कि मंगलवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के बाजारों को खोलने का निर्णय लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही पश्चिमी कचहरी रोड, सदर, थाना दिल्ली गेट और नौचंदी क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों की दुकानों की फोटो खींची। साथ ही दुकानें बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान चालान भी काटे गए।

पुलिस ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक बाजार खोलने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। उधर, एडीएम सिटी ने व्यापारियों को बताया कि जिला प्रशासन लखनऊ के आदेश आने का इंतजार कर रहा है। जिलाधिकारी मंगलवार शाम तक बाजार खोलने के संबंध में निर्णय लेंगे। संभवत बुधवार से बाजार खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच विभिन्न व्यापारिक संगठन व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिले। व्यापारियों ने कहा कि 24 घंटे बाजार बंद रहने से व्यापारियों को ढाई सौ करोड़ का नुकसान होता है। आज अगर बाजार बंद रहा तो व्यापारियों के नुकसान की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें