संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के डी-ब्लॉक स्थित किराना व्यापारी हरीश कुमार के घर दिन दहाड़े 12 लाख रुपये नकद और करीब आठ तोला सोने की चोरी हुई थी। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है।
पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं, पर कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस चोरी के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए हैं। सीओ पंकज लवानिया ने जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे का दावा किया। इस चोरी से क्षेत्र में दहशत है और पुलिस कार्यशैली पर नाराजगी भी है।
-