बीते 12 जुलाई को मसूरी गांव में की थी गोकशी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
फोटो
गंगानगर। मसूरी गांव में संरक्षित पशुओं का वध करने वाले तीन आरोपियों को इंचौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं, चार आरोपी फरार हैं।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को मसूरी गांव में सफेद रंग की कार सवार तस्करों ने संरक्षित पशुओं का वध किया था। इस मामले में पुलिस ने फिटकरी गांव निवासी राष्ट्रीय गोरक्षक दल के महासचिव वाशु की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल की लॉकेशन के आधार पर कई टीमें लगी थीं।
एक सूचना पर मैथना गांव में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पास में संरक्षित पशु का वध करने के लिए आए आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देख आरोपियों ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। पुलिस ने लिसाड़ी गेट निवासी फरदीन, दानिश, सुबहान को घायल अवस्था में पकड़ लिया। आरोपियों से धारदार औजार बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में इकरामुद्दीन, इमामुद्दीन, सन्नो, रेहाना भी शामिल है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी फरदीन पर छह मुकदमे, सुबहान पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।