फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित नरहाड़ा गांव निवासी मोहम्मद तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि रविश ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 26 सितंबर को रास्ते में निकलने को लेकर विवाद हो गया था। अन्य ग्रामीणों ने समझाकर मामले को शांत कर दिया था। आरोपियों ने 28 सितंबर की रात उसकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया था। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तालिब, वासिद, आरिफ और आतिक के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। एक आरोपी तालिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें