फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने मकान में आई दरार के विरोध में की थी पिस्टल से फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मकान में आई दरार के विरोध को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी इत्तेफाकनगर निवासी समद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 9 एमएम की अवैध पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
ईदगाह कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुर्शरफ ने 8 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके मकान के बराबर में हूमा का मकान बन रहा है। इस कारण उनके मकान में आई दरार आ गई। पीड़ित ने दरार का विरोध किया। आरोप है कि हूमा के चचेरे भाई समद ने अपने साथियों राजा व दाऊद के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि मुर्शरफ गोली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार देर रात पुलिस ने बजौट रोड स्थित जिलानी गार्डन के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी समद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद हुई। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी के पास पिस्टल कहां से आई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें