उक्त घटना स्थल जहां पर ट्रक ने थाने की जीप को टक्कर मारी।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा। निर्माणाधीन मेरठ- हाईवे पर खरखौदा बाईपास हुए ट्रक की टक्कर से सूम सवार हुई सिपाही की मौत पर परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ गांव ले गए। परिजनों के मुताबिक चचेरे भाई की शादी के लिए सिपाही संदीप बुधवार से छुट्टी पर जाने वाला था।
मंगलवार रात्रि में धीरखेड़ा चौकी प्रभारी रामरतन सिंह, चालक संदीप गिरी, सिपाही अमित व सचिन सभी लोग सरकारी जीप में गस्त पर थे। देररात एक बजे आईटीआई कालेज के सामने जीप सड़क सुरक्षा में एक बंद रोड पर खड़ी कर दी थी। मेरठ की तरफ से आए ट्रक ने स्लैब तोड़ते हुए जीप में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें गाड़ी चालक 25 सिपाही संदीप गिरी पुत्र रामकुमार निवासी रंगपुर थाना सलेमपुर, बुलंदशहर की मौत हो गई थी। जबकि एसआई रामरतन, सिपाही अमित व सचिन घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज था। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया था। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव सलेमपुर के लिए ले गए।
आठ माह पहले भी संदीप हादसे में हुआ था गंभीर घायल
संदीप गिरी के पिता रामकुमार भी यूपी पुलिस में तैनात थे। रामकुमार की 2012 में मौत हो गयी थी। संदीप की 2013 में मृत आश्रित कोटे से सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। खरखौदा से पूर्व वह मेरठ के देहली गेट थाने में तैनात था। 22 सिंतबर को खरखौदा में तैनाती हुई थी। परिजनों के मुताबिक करीब एक माह पूर्व थाने की गाड़ी ठीक होनेे मेकेनिक के पास थी। संदीप बाइक से उसके पास जा रहा था। तभी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। छह माह के उपचार के बाद संदी दो माह पहले ही ड्यूटी पर लौटा था।
बुधवार को छुट्टी पर जाना था, मंगलवार रात ही हो गया हादसा
मृतक के परिजनों के अनुसार संदीप गिरी की छह साल पहले शादी हुई थी। संदीप को दो बेटी व एक नौ माह का बेटा है। संदीप के बड़े भाई बबली के अनुसार एक दिसंबर को उसके चचेरे भाई की शादी है। जिसके लिए संदीप से छुट्टियां ली थी। बुधवार से संदीप को छुट्टी पर घर जाना था।