फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के पैरा खिलाड़ियों को भी पीएम ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- एशियन गेम्स में आयुष वर्मा, प्रीति पाल, अनुभव चौधरी और स्वाति ने पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पैरा एशियन गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान मेरठ के पैरा खिलाड़ी आयुष वर्मा, प्रीति पाल, अनुभव चौधरी और स्वाति चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया था। आयुष वर्मा ने शॉटपुट की एफ-53 स्पर्धा में स्वर्ण पदक और भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। वहीं, प्रीति पाल ने दो रजत पदक अपने नाम किए। अनुभव चौधरी ने टी-35 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर मेरठ का गौरव बढ़ाया। स्वाति चौधरी ने तीरंदाजी में रजत पदक जीता था। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि पैरा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें