जर्मनी में एयर गन शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर अपने गांव स्वाहेड़ी पहुंचने पर चांदी का मुकुट
बिजनौर। जर्मनी में आयोजित एयर गन शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी ख्याति चौधरी अपने गांव स्वाहेड़ी पहुंची। ग्रामीणों ने सिल्वर मेडल जीतकर आई अपने गांव की बेटी का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटते हुए ख्याति और उसें परिजनों को बधाई दी।
इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान जयपाल सिंह आर्य ने ख्याति चौधरी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ी के पिता अमित आर्य ने बताया कि उनकी बेटी ने पदक जीतकर न सिर्फ अपने परिवार का ब्लकि अपने गांव का भी नाम रोशन किया है।