मेरठ। भारत विकास परिषद पल्लवपुरम शाखा द्वारा बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक माइलस्टोन होटल, सोफीपुर में आयोजित की गई। बैठक में विवेकानंद जयंती, बरगद की छांव और कार्यकारिणी की अगली बैठक के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का समय और स्थान का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों पर हो रहे अत्याचार पर क्षोभ व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला मिडिया प्रभारी सुरेश चंद, शाखा संरक्षक जिले सिंह वर्मा और विमला पुंडीर सहित जितेन्द्र चौहान, राजेन्द्र चौहान, उषेन्द्र सिंह चौहान, केशव चौहान, सुभाष चौहान, निरंजन पुंडीर, अध्यक्ष राजपाल सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष गजेंद्र चुग, सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। संवाद