बीच बचाव कराने गया देवेद्रं जिसके सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में दो पक्षों में हो रहे विवाद में बीचबचाव के लिए पहुंचे मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार को एक पक्ष ने डंडा मार दिया। सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
मोहल्ला मुन्नालाल बड़ा महादेव मंदिर के सामने स्थित काॅलोनी में दो पक्षों में विवाद हो रहा था। बताया गया कि पड़ोस में ही रहने वाला देवेंद्र कुमार वहां पहुंचा और बीचबचाव कराने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा उसके सिर में डंडा मार दिया गया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।