फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी ने दोस्त संग मिलकर रिटायर्ड शिक्षिका से लूटी थी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुरी में शुक्रवार शाम उत्तराखंड की सेवानिवृत्त शिक्षिका से सोने की चेन लूट में एसडी सदर इंटर कॉलेज का चपरासी हिमांशु शामिल था। अपने दोस्त चीनू उर्फ यक्षेंद्र के संग उसने वारदात को अंजाम दिया था। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चेन और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में हल्द्वानी जिले के लोहरियासाल तल्ला गांव निवासी पुष्पा जोशी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। वह सदर क्षेत्र के मोहल्ला रंजीतपुरी में रिश्तेदारी में आई हुई थीं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह परिवार की महिलाओं के साथ बाबा औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से बाइक पर तेज रफ्तार में आए दो बदमाशों ने पुष्पा जोशी के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश चेन लूटकर भागते हुए दिखाई दिए थे। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थी। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके आधार पर कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी निवासी हिमांशु और मोहल्ला न्यू चौक निवासी चीनू उर्फ यक्षेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु एसडी सदर इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करता है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें