संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव पाली में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन-पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और स्थानीय समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। पंचायत में वक्ताओं ने पीडीए समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मास्टर खिलाड़ी सिंह गुर्जर और संचालन वरिष्ठ नेता राजकुमार पाली ने किया।
मुख्य अतिथि सपा के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को उनके अधिकार दिलाने और राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए जगह आयोजित पीडीए जन-पंचायत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का एक बड़ा वर्ग प्रभावित है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए समाज की एकजुटता भाजपा को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ने का काम करेगी।
इस मौके पर देवेंद्र गुर्जर, मनीष गुर्जर, अनुज गुर्जर, मोहनीश गुर्जर, संदीप जाटव, राहुल वाल्मीकि, वीरेंद्र वाल्मीकि, दीपक गुर्जर, राजपाल सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।