फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में आफिया को प्रदेश में मिला छठा स्थान

विज्ञापन
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आफिया ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प
विज्ञापन
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा आफिया ने राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से उसने विद्यालय और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

आफिया को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र, एक बैग और 7500 रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम और शिक्षिकाओं ने आफिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन, रचनात्मक प्रतिभा और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने आफिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें