फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्मचिंतन और समर्पण से खुलता है मोक्ष का मार्ग

विज्ञापन
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के अठारहवें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से अभिषेक आशीष जैन ने किया। शांतिधारा अर्पित जैन और दीप प्रज्ज्वलन अशोक जैन, शिल्पी जैन ने किया।
सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 131 परिवारों ने विधान का आयोजन कराया। भक्तामर पाठ का शुभारंभ रूपा जैन, सुधा जैन, चंचल जैन ने किया।
विज्ञापन

विमर्श सागर महाराज ने कहा कि अपने बहुमूल्य जीवन को ऐसे व्यर्थ न गंवाओ क्योंकि यह जीवन प्रभु गुणगान के लिए मिला है। एक बार अपने मन को एकाग्र करके सोचना कि हमने क्या खाया क्या पाया तो आप सभी को स्वतः ही आभास हो जाएगा कि अब तक तो हमने कुछ भी नहीं पाया, मात्र खोया ही खोया है। समय अब भी है जीवन को सुधारने का, सुख पाने का। प्रभु स्मरण करो, जीवन सुधर जाएगा।
विज्ञापन

विधान का विसर्जन सरिता, शोभा, चंचल, आभा जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सोनिया जैन, रंजीता जैन, आशु जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन प्रशांत जैन, अवनि जैन ने किया। भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन गुरुकुल के बच्चों ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें