मवाना। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने नगर में होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को होलिका दहन वाले समस्त स्थानों व पालिका के एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों को होली पर्व पर नगर में विशेष साफ सफाई व पेयजलापूर्ति की पूर्ण व्यवस्था करने एवं जो कमियां हैं उन सभी को समय से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मोहल्ला तिहाई स्थित होली चौक का स्थानीय निवासियों द्वारा सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग ईओ से की। ईओ ने शीघ्र ही होली चौक का सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, सफाई नायक राकेश कुमार आदि रहे।