फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाज में दिखा आग से झुलसे जीवों का दर्द

विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में इस कोलाज पर मिला प्रथम प्रुरस्कार।
विज्ञापन
मेरठ। आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से कितने ही दुर्लभ जीवों का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर आ गया है। किस तरह से मनुष्य ने जंगलों में जीवों के घरों पर कब्जा कर लिया है। प्रकृति कितने दर्द में है, किस तरह से हम जीवों को बचाकर अपना जीवन बचा सकते हैं। ये सब दृश्य मेरठ कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल में आयोजित कोलाज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए कोलाज में दिखे तो जीवों का दर्द सामने आ गया। एकतरफ कोलाज से जहां छात्र-छात्राओं ने जीवों को बचाने का संदेश दिया वहीं, दूसरी तरफ निबंध प्रतियोगिता में अपने देश को कैसे गौरवान्वित कर सकते हैं, विषय पर छात्र-छात्राएं संजीदा दिखे।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन 2020 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को ऐसे आयोजन कि लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एपी गर्ग ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ खेलकूद, कला, साहित्य एवं संगीत के माध्यम से अभिव्यक्ति को बढ़ाने की आवश्यकता है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता ने प्रतिभागियों को बधाई दी। साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की समन्वयक चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी ने सांस्कृतिक परिषद के उद्देश्यों का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक चेतना तथा उनकी कलात्मक क्षमता की तारीफ की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मेडले और रोबोटिक डांस की शानदार प्रस्तुति देकर हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। डॉ. एसके एस यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोलाज में कोमल-विशाखा रहीं फर्स्ट
कोलाज प्रतियोगिता का विषय वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन रखा गया। इसमें हर संकाय से चार-चार प्रतिभागी भाग ले सकते थे। कोलाज में आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग को भी दिखाया गया। किस तरह से मानव ने जीवों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। जंगल में कूड़ा फेंके जाने से किसी तरह से जीव बीमार हो रहे हैं। कैसे हम पेपर का कम इस्तेमाल कर पेड़ों को कटने से बचा सकते हैं। इन विषयों को शामिल करते हुए कोलाज बनाए। कोलाज में एलएलबी फर्स्ट ईयर की कोमल मलिक और एमए सेकेंड ईयर की विशाखा पुंडीर संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। एमकॉम फाइनल की अनु भारद्वाज द्वितीय और बीएड फर्स्ट ईयर के राहुल सैनी तृतीय रहे।
विज्ञापन

देश को कैसे कर सकते हैं गौरवान्वित
निबंध प्रतियोगिता का विषय रहा कि आप अपने देश को कैसे गौरवान्वित कर सकते हैं। इसमें छात्र-छात्राओं ने 45 मिनट में अपने विचार लिखे। इस विषय पर छात्र-छात्राएं काफी संजीदा दिखे। एक छात्र ने लिखा कि हम इस देश को भारत मां बोलते हैं लेकिन जिम्मेदरी कोई नहीं निभा रहा है। विदेशों से आने वाले मेहमानों का हमें स्वागत करना चाहिए ताकि वे अपने देश जाकर यहां के बारे में सबको बताएं। एक छात्रा ने खुद को शिक्षिका के रूप में दर्शाते हुए लिखा कि शिक्षक देश की सूरत बदल सकते हैं। अभी भी लड़कियां शिक्षा में बेहद पीछे हैं। युवा आजकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते हैं। ऐसे में इन सारी बातों पर स्कूलों-कॉलेजों में पहल होनी चाहिए। एक छात्र ने लिखा कि यहां पर विकास राजनीति देखकर होता है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में कहीं भी भ्रष्टाचार देखें तो आवाज उठाएं। निबंध प्रतियोगिता का रिजल्ट बाद में घोषित किया जाएगा। बृहस्पतिवार से होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें