फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चिकन शॉप पर पहुंचना चौकी प्रभारी को पड़ा भारी, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र रोहटा की पुलिस चौकी के प्रभारी की लापरवाही से पुलिस विभाग को एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। सादे कपड़ों में चिकन शॉप पर जाने और मुर्गे की मांग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना सामने आने पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात चौकी प्रभारी अनिल कुमार एक निजी कार में सवार होकर अपने साथी के साथ मीट की दुकान पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दुकानदार से मुर्गे के अलग-अलग हिस्से मांग रहे थे। यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठने लगे और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोगों ने गंभीर चिंता जताई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने वीडियो पर संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए।
प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि के बाद चौकी प्रभारी अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न तो बर्दाश्त की जाएगी और न ही नजरअंदाज। पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि रोहटा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें