फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट-फायरिंग का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। हसनपुर कलां में रविवार को जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, पथराव व फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी कई लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हसनपुर कलां निवासी अर्जुन पुत्र अशोक ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे देव पुत्र सुरेंद्र और सतीश पुत्र ओमप्रकाश बाइक पर उनके घर के सामने से गुजर रहे थे। इस बीच वह रास्ते पर खड़े अशोक को गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उनके परिवार के साथ मारपीट की। बाद में सचिन, डाॅ. सुंदर, बाबू और रोहताश भी घर में घुस आए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग की।
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ी अनहाेनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें