मेरठ में बली गांव के प्रधान कालूराम ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस विजय धामा को वह जिला पंचायत का उपचुनाव लड़वा रहे हैं, एक दिन वही विजय धामा जान का दुश्मन बन जाएगा। बली गांव में ग्रामीणों में दिन भर चर्चा रही कि विजय धामा ने कालूराम (प्रधानजी) की भी शर्म नहीं की। कम से कम दोस्ती में तो धोखा तो नहीं करता।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
प्रधान के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बली गांव के मौजूदा प्रधान कालूराम के घर पर सांत्वना देने पहुंचे लोगों में एक ही चर्चा रही कि विजय धामा अपने साथियों के साथ प्रधान कालूराम के घर आता-जाता था। जहां विजय धामा की दोस्ती प्रधान के बेटे अनित गुर्जर से भी हो गई। जिपं वार्ड 34 के सदस्य दिलशाद निवासी सठला की जब दिल्ली में हत्या हुई तो यह वार्ड खाली हो गया था।
विज्ञापन
3 of 6
प्रधान के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पिछले छह माह से यहां विजय धामा चुनाव लड़ने के लिए बली गांव के प्रधान कालूराम से संपर्क कर रहा था। जिसके बाद विजय ने एक विधायक से संपर्क किया। लेकिन विधायक ने साफ कर दिया कि वह अपनी छवि खराब नहीं करेंगे।
4 of 6
प्रधान के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद विधायक ने समर्थन देने के लिए विजय धामा से इंकार कर दिया था। लेकिन विजय धामा ने बली गांव के प्रधान कालूराम का सहारा लिया। जिसके बाद प्रधान ने विधायक से विजय धामा की दोस्ती कराई थी। लेकिन प्रधान कालूराम को नहीं पता था कि यह विजय धामा चुनाव में खून खराबा कर देगा।
विज्ञापन
5 of 6
meerut police, meerut news
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शनिवार शाम मतदान केंद्र के बूथ संख्या 42 पर बूथ कैप्चरिंग को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा व सपा समर्थित प्रत्याशी विपिन भड़ाना के एजेंट के बीच टकराव हो गया था। इस दौरान अनित गुर्जर विजय को मतदान केंद्र से बाहर ले जाने लगा था। कहा था कि गांव का माहौल खराब हो जाएगा।
हत्या के बाद हंगामा करते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इसके बाद विजय धामा भड़क गया तथा अपने ही एजेंट ग्राम प्रधान कालूराम के पुत्र अनित को पिस्टल से सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। दूसरी गोली हाथ में भी मारी थी। कुख्यात विजय धामा का इतना दुस्साहस रहा कि उसने पिस्टल की पूरी मैगजीन फायरिंग कर खाली कर दी और दूसरी मैगजीन लोड कर फायरिंग करता हुआ फॉर्च्यूनर गाड़ी से फरार हो गया। दोबारा से फिर फायरिंग कर दहशत फैलाई।