फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे की हत्या: गोली चलते ही कमरों में घुसा पुलिस बल, फायरिंग करते हुए फरार हुआ आरोपी 

Sun, 07 Jul 2019 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पुलिस अफसर कानून व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं। लेकिन जब मौका आता है तो ये दावे हवाई साबित होते हैं। बली गांव में पुलिस बल के सामने प्रधान के बेटे की हत्या कर दी गई और पुलिस बल हत्यारोपी की घेराबंदी के बजाय कमरों में जा घुसी। 

वैसे भी पुलिस के सामने हत्या का यह पहला मामला नहीं है। छह माह पहले कसेरू बक्सर में पुलिस के सामने बसपा के छात्रनेता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने एटीएम बूथ में घुसकर जान बचाई थी। अब जाहिर है कि सुरक्षा का भरोसा देने वाली पुलिस ही यदि डरकर पीछे हटेगी तो अपराधियों के हौसले बुलंद ही होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिपं वार्ड 34 के उप चुनाव में एक दरोगा समेत एक दर्जन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन जिस समय विजय धामा ने पिस्टल से गोली चलाई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को स्कूल परिसर के कमरों में घुसकर जान बचानी पड़ी।

खून से लथपथ अनित गुर्जर जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन इसके बाद भी आरोपी खुलेआम फायरिंग करता हुआ समर्थकों के साथ दुर्वेशपुर मार्ग की तरफ से भाग निकला। जिसके बाद कुछ देर बाद आरोपी फिर पहुंचा और फायरिंग की।
विज्ञापन

3 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रधान के पुत्र अनित गुर्जर की अस्पताल में मौत का पता चलते ही भीड़ बेकाबू हो गई। अनित गुर्जर जहां बली गांव का था। वहीं हत्या करने के आरोपी विजय धामा का गांव आधा किमी दूरी पर रामनगर है।

ऐसे में दोनों गांवों के लोग आमने सामने आ गए और पथराव के बाद फायरिंग कर दी गई। भीड़ में इतना आक्रोश था कि भीड़ ने एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया को भी घेर लिया। 

4 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। कई पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की कर हाथापाई भी की गई। उसके बाद स्कूल परिसर के सामने खड़ी बस में तोड़फोड़ कर दी और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस फोर्स भीड़ को खदेड़ने के बजाय खुद मौके से गायब हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के सामने जो भी वाहन आया उसी में तोड़फोड़ कर दी। जो भी सामने आया उसी पर पथराव किया गया। जिसके बाद बली और रामनगर गांव के लोग आमने-सामने आ गए और गांव के बाहर से ही हवाई फायरिंग करते रहे। बाद में एसएसपी अजय साहनी मौके पर पहुंचे और रामनगर और बली गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के देरी से पहुंचने पर आक्रोश
आक्रोशित लोगों ने एसएसपी के देरी से पहुंचने पर भी आक्रोश जताते हुए नारेबाजी कर दी। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसएसपी से मांग करते हुए कहा जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

प्रत्याशी स्कूल परिसर में हथियार लेकर पहुंच गया। एसएसपी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जैसे ही घटना का पता चला तो वह फोर्स के साथ पहुंच गए। मैंने खुद फोर्स के साथ आरोपी विजय धामा के घर रामनगर में दबिश दी। 
विज्ञापन

7 of 8
प्रधान के बेटे की हत्या का आरारोपी विजय धामा - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर के प्रशांत के भाई और पिता की हत्या कर दी गई थी, प्रशांत को मुजफ्फरनगर से गनर मिला है। प्रशांत विजय धामा के साथ पहुंचा था। गनर विजय धामा के साथ नहीं बल्कि प्रशांत के साथ था। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी से गोली चली है। जहां उसी के समर्थक की मौत हो गई।

घटनास्थल स्कूल परिसर नहीं बल्कि 700 मीटर दूर का है। थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने नहीं आई है। आरोपी के नाम कोई शस्त्र लाइसेंस की बात सामने नहीं आई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन

8 of 8
हत्या के बाद हंगामा करते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रद्द नहीं होगा मतदान 
जिला पंचायत के वार्ड 34 के उपचुनाव को लेकर मतदान के बाद हुई अनित गुर्जर की हत्या की घटना को लेकर परीक्षितगढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।  घटना बूथ के बाहर की है। ऐसी स्थिति में मतदान रद्द करने की आवश्यकता नहीं है। सभी पीठासीन अधिकारियों से बात की गई है।  बूथ कैप्चरिंग जैसी बात नहीं है। -अनिल ढींगरा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें