सरधना। मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन को लेकर एसडीएम ने सभासद और गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की। संवा
सरधना। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू इस बार मेरठ महोत्सव की तर्ज पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
एसडीएम दीक्षा जोशी ने व्यापारी व गणमान्य लोगों के साथ शनिवार को बैठक कर मेले के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। एसडीएम कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। बैठक में व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष स्टॉल लगाए जाएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने मेला स्थल पर मांसाहार की बिक्री व सेवन पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि बूढ़ा बाबू स्थल धार्मिक आस्था से जुड़ा स्थान है और यहां श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मांसाहारी वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध जरूरी है। इस दौरान पंकज जैन, शाहवेज अंसारी, ललित गुर्जर, मंजूर मलिक, दीपक शर्मा, विरेंद्र चौधरी, समर कुरैशी, सभासद सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद